फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight fake families out of BPL list in Pangi's Mindhal Panchayat

Chamba News: पांगी की मिंधल पंचायत में आठ फर्जी परिवार बीपीएल सूची से बाहर

Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eight fake families out of BPL list in Pangi's Mindhal Panchayat
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की मिंधल पंचायत में आठ फर्जी बीपीएल परिवारों को बीपीएल की सूची से बाहर निकाला गया है। शुक्रवार को पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें पंचायत में दर्ज बीपीएल परिवारों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आठ परिवार ऐसे पाए गए जो कि सर्व साधन संपन्न थे। बावजूद इसके उनका नाम बीपीएल में शामिल था। ऐसे परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर निकालने के लिए ग्राम सभा में फैसला लिया गया। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत में ऐसे अन्य परिवार जो कि बीपीएल में फर्जी रूप से दर्ज हैं, वे स्वयं अपना नाम इससे कटवा लें। अन्यथा पंचायत ग्राम सभा के दौरान ऐसे परिवारों का चयन कर उनका नाम बीपीएल सूची से काटेगी।
विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान भाग देई ने की। इसमें विभिन्न वार्डों के पंच और अन्य ग्रामीण शामिल रहे। प्रधान ने बैठक में बताया कि प्रदेेश में बीपीएल में रहने के लिए मानक बदलने वाले हैं। अब इन्हीं मानकों के आधार पर बीपीएल की श्रेणी में परिवारों को दर्ज किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से भी पंचायतों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिले की अन्य पंचायतों में भी फर्जी बीपीएल परिवारों की छंटनी हो सकती है। वहीं, आठ परिवारों के बीपीएल से बाहर होने के बाद अन्य फर्जी परिवारों में हड़कंप मच गया है। बीपीएल में रहकर सर्वसाधन संपन्न परिवार गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मिंधल पंचायत की इस कार्रवाई को लेकर पूरी पांगी घाटी में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed