फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Efforts to restore the highway got stuck amidst stones and debris falling from the hill

Chamba News: पहाड़ी से गिरते पत्थरों और मलबे के बीच फंसी हाईवे बहाली की कोशिशें

Mon, 01 Sep 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Efforts to restore the highway got stuck amidst stones and debris falling from the hill
चंबा में भरमौर मार्ग पर  भूस्खलन के चलते गिरे पत्थरों को हटाने में जुटे पुलिस के जवान।संवाद
चंबा। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह जांघी के समीप भारी भूस्खलन ने सड़क का नामोनिशान मिटा दिया, इससे हाईवे बहाली के कार्याें को झटका लगा है। पहाड़ी से टनों मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से करीब 20 मीटर हाईवे का डंगा जमींदोज हो गया है। इस आपदा के बाद एनएच विभाग चंबा मंडल की मशीनरी और श्रमिकों ने मोर्चा संभालते हुए सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर आरंभ किया। हालांकि, राहत कार्य के बीच लगातार हो रहे भूस्खलन ने मशीन ऑपरेटरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया, जिसके चलते उन्हें कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन


मौके पर मलबा हटाने के दौरान कई बार ऊपर से पत्थर गिरते रहे, जिससे बहाली कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जांघी के समीप पहाड़ी दरकने से हाईवे का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गिरते पत्थरों और अस्थिर पहाड़ी के कारण बहाली कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन टीम मौके पर डटी हुई है और काम जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर फिलहाल यात्रा करने से परहेज करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

चंबा में भरमौर मार्ग पर  भूस्खलन के चलते गिरे पत्थरों को हटाने में जुटे पुलिस के जवान।संवाद

चंबा में भरमौर मार्ग पर  भूस्खलन के चलते गिरे पत्थरों को हटाने में जुटे पुलिस के जवान।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed