फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Efforts to make Jumhar a tourist destination limited to paper

Chamba News: कागजों तक सिमटे जुम्हार को पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास

Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Efforts to make Jumhar a tourist destination limited to paper
चंएबा का खस्ताहाल जमुहार का तालाब।संवाद
चंबा। बॉलीवुड में भी अपनी पहचान छोड़ने वाले पर्यटन स्थल जुम्हार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में अभी तक सरकार और प्रशासन सफल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल जुम्हार पर्यटन की अपार संभावनाएं संजोए बैठा है। यहां सरकार और प्रशासन की ओर से उचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। देवदार के पेड़ो से घिरा यह स्थल गर्मी में राहत पाने का जरिया बन रहा है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है। पिछले दो साल से यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। ऐसा इस मार्ग के सुधारीकरण की वजह से हुआ है। हालांकि, प्रशासन ने भी कुछ हद तक प्रयास करने की कोशिश की है, मगर व्यापक प्रयास का अब तक अभाव है। बॉलीवुड फिल्म ताल की शूटिंग के बाद विश्व के नक्शे पर यह क्षेत्र उभरा है।
जुम्हार बड़े मैदान के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक तालाब भी है। यह तालाब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पर्यटकों में सुमित कुमार, परमेश कुमार, लोकिंद्र कुमार, देवी चंद, अमित कुमार, सुरेश कुमार, अरविंद सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि प्रशासन को इस क्षेत्र को विकसित करने के प्रयास करने चाहिए। बताया कि खज्जियार, डलहौजी के बाद जुम्हार अब पर्यटकों की दूसरी पसंद बनता जा रहा है। बताया कि प्रशासन को इस बारे में उचित प्रयास करने चाहिए। अगर मूलभूत सुविधाएं जुम्हार में उपलब्ध होती हैं तो यह क्षेत्र पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि पर्यटन विभाग से मिलकर इस बारे में योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने माना कि जुम्हार में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। कहा कि मूलभूत सुविधाएं जुटाने के जल्द प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed