फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   eeed

अल्लाह से की कोरोना महामारी के खात्में की मांगी दुआ

Sat, 01 Aug 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
eeed
ईद-उल-अदा की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलते नन्हे बच्चे। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला चंबा में शनिवार को ईद-उल-जुहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते समुदाय के लोगों ने अपने घरों से ही ईद की नमाज अदा की। समुदाय के लोगों ने दूरभाष के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों के रहने वाले लोगों को ईद की मुुबारकबाद दी। कोरोना संक्रमण के चलते ईद के त्योहार मनाने का स्वरूप काफी बदल गया है। समुदाय के लोगों ने अल्लाह से कोरोना महामारी का खत्म करने और अपने परिवार की समृद्धि की दुआ मांगी। वहीं, कियाणी में जावेद मुहम्मद ने खुत्बा सुनाया। वहीं, जिला के विभिन्न हिस्सों किहार, सलूणी, तेलका, सुरंगानी, मंजीर, चंबा, साहो में भी विशेष समुदाय के लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। लोगों ने अल्लाह से कोविड़-महामारी से सभी को बचाने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed