फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Educational activities will be shown through LED screen

Chamba News: एलईडी स्क्रीन से दिखाई जाएंगी शैक्षणिक गतिविधियां

Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Educational activities will be shown through LED screen
चंबा। जिले के 100 प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी कई प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखेंगे। इससे बच्चों के बौद्धिक स्तर का भी विकास होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्राथमिक स्कूलों में प्रथम चरण में सात, द्वितीय चरण में 45 और तृतीय चरण में 48 स्कूलों को शामिल किया गया है। इन 100 विद्यालयों में एक 65 इंच की स्क्रीन, प्रिंटर, वेब कैमरा उपलब्ध करवाया जाएगा। डाइट एमआईएस प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया विद्यालयों के अध्यापक विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए इन सारे उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे। कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां बच्चों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा की डिजिटल पहल के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक क्लस्टर संसाधन केंद्र के सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ शिमला में शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर ने किया गया। इस अवसर पर डाइट प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी सुमन कुमार मिन्हास की अध्यक्षता में संस्थान के समस्त प्राध्यापक, बीआरसी प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु कार्यक्रम में जुड़े। इसके अतिरिक्त जिन प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर हार्डवेयर उपलब्ध करवाए जाने हैं वहां के अध्यापक भी डाइट में उपस्थित रहकर कार्यक्रम के साथ जुड़े। यह जानकारी डाइट मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed