फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   EDUCATION TEAM RAID SCHOOL CHAMBA

मिडल स्कूल बैली के प्रभारी नदारद, अध्यापिका की डायरी भी पाई गई अधूरी

Wed, 04 Mar 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
EDUCATION TEAM RAID SCHOOL CHAMBA
चंबा। रजेरा क्षेत्र के तहत तीन सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में व्यवस्थाओं की जांच की गई। मिडल स्कूल बैली में जहां स्कूल प्रभारी नदारद पाए गए वहीं, अध्यापिका की डायरी भी अधूरी मिली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को दुरुस्त करने के आदेश टीम ने दिए। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि अगर तीन दिनों के भीतर इन खामियों को दुरुस्त नहीं किया जाता है, तो संबंधित स्कूल अध्यापकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभागीय टीम की अगुवाई प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने की। जबकि टीम में जिला उपशिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रजेरा में दबिश दी। यहां स्कूल के शौचालयों सहित मिड-डे मील के शेड में सफाई व्यवस्था चरमरा पाई गई। बच्चों को लर्निंग स्टेट्स भी निम्न पाया गया। इसके बाद विभागीय टीम प्राइमरी स्कूल बैली में निरीक्षण के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बच्चों का स्तर निम्न पाया गया वहीं, ऑर्डर बुक का भी डेढ़ साल से प्रयोग नहीं किया गया। इसको लेकर तैनात स्कूल स्टाफ को फटकार लगाई गई। विभागीय टीम इसके बाद माध्यमिक स्कूल बैली में पहुंची। यहां स्कूल में स्वच्छता स्तर दुरुस्त पाया गया। लेकिन स्कूली बच्चे साधारण भाग के प्रश्न हल करने में भी असमर्थ रहे।
इसके अलावा सप्ताह के नाम भी अंग्रेजी में नहीं लिख पाए। साथ ही स्कूल प्रभारी नदारद थे। स्कूल में तैनात अध्यापिका की डायरी अधूरी पाई गई। विभागीय टीम ने इन खामियों को दुरुस्त करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही अनुपस्थित स्कूल प्रभारी से जवाब मांगा।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिडल स्कूल बैली के प्रभारी नदारद पाए गए। जबकि अध्यापिका की डायरी अधूरी मिली। उन्होंने कहा कि स्कूल में में निकली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed