{"_id":"656e07cb70a784e0fe0938c6","slug":"education-department-sent-notice-to-school-principal-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13543-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रधानाचार्य को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रधानाचार्य को भेजा नोटिस
विज्ञापन
चंबा। एनएसएस शिविर से नदारद रहने वाले स्वयंसेवी और स्टाफ के मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस भेजा है।
नोटिस के माध्यम से शिक्षा विभाग ने जल्द इस बारे में जवाब मांगा है। प्रधानाचार्य अब कार्यक्रम अधिकारी से जवाब लेंगे। इसे उच्च शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में भेजा जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह की सख्ती करने का मकसद स्कूल में इस तरह की लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसना है।
शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ था। रविवार को स्कूल में शिविर ही नहीं लगा। कुछ स्वयंसेवी ही पहुंचे। इन्हें बाद में तैनात स्टाफ ने वापस भेज दिया। रविवार के दिन उच्च शिक्षा उपनिदेशक स्कूल में एनएसएस शिविर की व्यवस्था देखने के लिए पहुंच गए। हैरानी उस वक्त हुई, जब स्कूल परिसर में न कोई स्वयंसेवी था और न ही स्टाफ। उपनिदेशक के स्कूल पहुंचने की सूचना पर स्टाफ तुरंत पहुंच गया। उपनिदेशक ने शिविर के दौरान खानापूर्ति करने पर स्टाफ को फटकार लगाई। शिविर में एक अतिरिक्त दिन जोड़ने के निर्देश दिए। अब विभाग ने स्कूल प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि मामले को लेकर संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस भेजा है। प्रधानाचार्य अब मेल और फिमेल प्रोग्राम अफसर से लिखित जवाब लेंगे और विभाग को भेजेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
--