फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Earn money by exploiting herbs

जड़ी-बूटियों के दोहन से करें चोखी कमाई

Mon, 28 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Earn money by exploiting herbs
चंबा। जंगलों के साथ सटे इलाकों के लोग अब जंगल में विकसित होने वाली जड़ी-बूटियों के दोहन से अपनी आजीविका चला पाएंगे। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने वन विभाग में वन समृद्धि-जन समृद्धि योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लोग अपने नजदीकी जंगल में तैयार होने वाली कीमती जड़ी-बूटी की जानकारी वन विभाग के देने के साथ ही इसके दोहन के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद वन विभाग योजना के तहत जड़ी-बूटियों का दोहन करने के लिए ग्रामीणों का पंजीकरण करेगा। उन्हें जड़ी-बूटी निकालने के लिए परमिट दिया जाएगा। जड़ी-बूटी को बाजार में बेचने से लेकर वहां पहुंचाने तक की व्यवस्था वन विभाग करवाएगा। इसमें ग्रामीणों को जो भी आय होगी, उसका दस प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में वन विभाग को देना होगा। नब्बे प्रतिशत आमदनी पर उसी व्यक्ति का अधिकार होगा। सरकार ने यह योजना देश और प्रदेश में बढ़ रहे बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए चलाई है। योजना के तहत चंबा में वन विभाग पचास लाख रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी आजीविका कमाने के लिए शहर के चक्कर काटने की नौबत नहीं पड़ेगी बल्कि, ग्रामीण अपने गांव के आसपास के जंगलों में बेशकीमती जड़ी-बूटियों को निकालकर अपनी आजीविका चला पाएंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर सोमवार को चंबा में वन विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों के ग्रामीणों को बुलाया गया। इसमें कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों को जड़ी-बूटी के बारे में जानकारी दी। मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने बताया कि योजना के तहत जिले के लोगों को आजीविका के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए वन विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर वनमंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed