फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ear cut with darati while cutting tree

दराटी के वार से व्यक्ति का कान कटा, टांडा रेफर

Thu, 13 Feb 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ear cut with darati while cutting tree
चंबा। दराटी से पेड़ की टहनियां काटते समय व्यक्ति ने गलती से अपना ही कान काट लिया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह पुत्र राजमल निवासी गांव साल डाकघर चकलू बुधवार को पेड़ पर चढ़कर टहनियों को काट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान दराटी से उसका अपना ही कान कट गया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। मगर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर नहीं हुई। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि दराटी से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed