फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Duty round the clock, yet intern doctors lack the money for room rent.

Chamba News: दिन-रात ड्यूटी, फिर भी इंटर्न डॉक्टरों के पास कमरे के किराये के पैसे नहीं

Sat, 25 Jul 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Duty round the clock, yet intern doctors lack the money for room rent.
मानसिक रूप से परेशान हालत में मरीजों का इलाज कर रहे हैं इंटर्न डॉक्टर
विज्ञापन

इमरजेंसी से लेकर ओपीडभ् और वार्ड में मरीजों का इलाज करने में दे रहे डयूटी
सरकार से बजट न मिलने के कारण प्रबंधन मानदेय देने में हो रहा नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवाएं देने वाले इंटर्न डॉक्टरों को एक महीने से मानदेय नहीं मिला है। कमरों का किराया भी अपने परिजनों से पैसे मांग कर चुकाना पड़ रहा है।
सरकार और अस्पताल प्रबंधन उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। आपातकालीन कक्ष हो या ओपीडी सेवाएं, सभी जगह इंटर्न डॉक्टर विशेषज्ञों के साथ मिलकर मरीजों का इलाज करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें अभी तक मई महीने का मानदेय नहीं मिला है। जुलाई के मानदेय को लेकर भी असमंजस है। इन डॉक्टरों ने जब प्रबंधन ने मानदेय की बात की तो उन्हें बताया गया कि सितंबर में उन्हें एक महीने का मानदेय मिल सकता है। ऐसे में वे काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में करीब 115 इंटर्न डॉक्टर दिन-रात मरीजों का इलाज करने में सेवाएं दे रहे हैं। गरीब या मध्यवर्ग परिवार से संबंध रखने वाले डॉक्टरों के लिए अपने कमरों का किराया और खाने का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। उन्हें परिवार वालों से पैसे मांगने पड़ रहे हैं। परिवार वालों को जहां उनसे पैसे मिलने की उम्मीद थी तो वहां उन्हें खुद पैसे देने पड़ रहे हैं। इंटर्न डॉक्टर विभागीय कार्रवाई की वजह से खुलकर इसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। हर माह उन्हें मानदेय के रूप में सरकार 20000 रुपये देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि सरकार को इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय के बारे में अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही सरकार उनके मानदेय का भुगतान कर सकती है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed