{"_id":"69cd55ed0db174cd110ef815","slug":"due-to-non-receipt-of-salary-it-became-difficult-to-run-the-household-expenses-chamba-news-c-88-1-ssml1006-179034-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वेतन न मिलने से मुश्किल हुआ घर का खर्च चलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वेतन न मिलने से मुश्किल हुआ घर का खर्च चलाना
Wed, 01 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद डलहौजी के कर्मचारियों में गुस्सा, बोले- प्रभावित हो रहा परिवार
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण नगर परिषद के कर्मचारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
हालात यह हैं कि उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी कठिन हो गया है। वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और बैंक ऋण की किस्तें चुकाना भी मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने नगर परिषद डलहौजी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लगातार वेतन न मिलने से उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। परिवारों पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है। कर्मचारियों में बाबू राम, देश राज, रवि, उत्तम, सुभाष, मदन, तिलक, गालो राम, अशोक, चैन लाल, लक्ष्मण, केवल, रमेश, काकू, सुनील, गोगी लाल, दीपक, निर्मला, प्रोमिला, मनीष और राकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने मांग की है कि लंबित वेतन का भुगतान 7 अप्रैल से पहले किया जाए। उन्होंने भविष्य में वेतन का समय पर और एकमुश्त भुगतान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा तक वेतन जारी नहीं किया गया तो वे सामूहिक हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि निदेशक शहरी विकास विभाग शिमला, उपायुक्त, एसडीएम डलहौजी और श्रम विभाग को भी भेजी गई है।
--