फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to lack of experts, the merger of women increased

Chamba News: विशेषज्ञों की कमी से महिलाओं का बढ़ा मर्ज

Sat, 29 Jul 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of experts, the merger of women increased
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों की मर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर गायनी विशेषज्ञों की कमी का खामियाजा जिले की सैकड़ों महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।कुल मिलाकर विशेषज्ञों की कमी मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग को प्रबंधन के लिए चलाना दिनप्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि इस विभाग में विशेषज्ञों की संख्या नाम मात्र है। दो विशेषज्ञों के सहारे इस विभाग को लंबे समय से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य महिलाओं को ओपीडी और वार्ड की सेवाओं में संपूर्ण सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए ओपीडी में कोई भी महिला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में प्रबंधन किसी मेडिकल अफसर को ओपीडी में बैठाकर महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करवाता है जबकि ओपीडी में एक या दो महिला रोग विशेषज्ञ होना काफी आवश्यक हैं। मेडिकल कॉलेज में जिले के सभी उपमंडलों से महिलाएं अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए पहुंचती हैं लेकिन उन्हें ओपीडी में कई बार विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पातीं। विशेषज्ञों की कमी के चलते कई गर्भवतियों को हाई रिस्क प्रसव के दौरान टांडा रेफर कर दिया जाता है। इसके अलावा ऑप्रेशन थियेटर की सेवाएं भी विशेषज्ञों की कमी की वजह से प्रभावित हो रही हैं। तीमारदारों हंसराज, केवल, सुनील कुमार, रवि कुमार, कमलेश और जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। इसकी वजह से महिलाओं को अपना इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। यही कारण है कि निजी अस्पताल विशेषज्ञों की कमी का फायदा उठाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि विशेषज्ञों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed