फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to increase in the water level of the drain, debris came on the road, Chamba-Taleru road remained closed for one and a half hour.

Chamba News: नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर आया मलबा, डेढ़ घंटा बंद रहा चंबा-तलेरू मार्ग

Wed, 24 Jul 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in the water level of the drain, debris came on the road, Chamba-Taleru road remained closed for one and a half hour.
चंबा में तलेरू के पास झरने से बहता गंदला पानी।स्त्रोत विडियो ग्रैब
चंबा। भारी बारिश के चलते चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप सुबह करीब 7:00 बजे अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे काफी मलबा एवं पानी सड़क पर आने लगा। इसके बाद मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते चंबा और तलेरू दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे के बाद जलस्तर में कमी होने के बाद ही वाहन चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-तलेरू मार्ग पर छौ के समीप यह झरना बहता है। यह पहाड़ी से पीछे की ओर से आता है। अकसर बारिश के दौरान पानी का जलस्तर बढ़ जाता है। बुधवार को भी सुबह भारी बारिश से झरने ने रौद्र रूप धारण कर लिया। सड़क पर पानी और मलबा गिरने लगा। सड़क से गुजरते वाहन बाल-बाल बचे। अन्यथा, पानी के जलस्तर से बड़ी घटना घट सकती थी, लेकिन दोनों तरफ वाहन चालक पीछे ही थम गए। पानी के जलस्तर को देखकर लोग काफी घबरा गए और पानी के कम होने का काफी देर तक इंतजार करते रहे। जाम में सरकारी, निजी सहित छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। लगभग डेढ़ घंटे के बाद पानी का जलस्तर कम हुआ। उसके बाद चालक अपने वाहनों के साथ अपने गंत्वय तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण के सहायक अभियंता संदीप ने कहा कि उक्त स्थान पर झरना है। बारिश के दौरान इसमें पानी बढ़ जाता है। कहा कि बुधवार सुबह पानी का जल स्तर बढ़ने से डेढ़ घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। पानी कम होने के बाद वाहन अपने गंत्वय के लिए रवाना हो पाए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed