फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Due to increase in drinking water rates, consumers started disconnecting additional connections.

Chamba News: पेयजल की दरें बढ़ने पर अतिरिक्त कनेक्शन कटवाने लगे उपभोक्ता

Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in drinking water rates, consumers started disconnecting additional connections.
जल शक्ति विभाग के पास 45 कनेक्शन काटने के पहुंचे आवेदन
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पेयजल उपभोक्ता अब धीरे-धीरे अपने पानी के कनेक्शन कटवाने के लिए विभाग के पास आवेदन कर रहे हैं। पानी के बिलों में बढ़ोतरी इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। नतीजतन, दोहरे-तिहरे पानी के कनेक्शन वाले उपभोक्ता अब अधिक बिल देने से बचने के लिए कनेक्शन कटवाने को आवेदन कर रहे हैं। जल शक्ति विभाग के विभिन्न मंडलों में अब तक 45 अर्जियां पहुंच चुकी हैं। विभाग के पास पहुंचे आवेदनों को देखते हुए पुराना बकाया चुकता होने पर ही विभाग पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है।
पेयजल उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्र में 136 रुपये प्रति माह बिल दिया जाता रहा है जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपभोक्ताओं को निशुल्क पेयजल मुहैया करवाया जाता था। पेयजल व्यर्थ में बहने, घरों के निर्माण कार्य, वाहनों को धाेने, सड़कें धोने और खेतों-बागीचों की सिंचाई में भी इसका इस्तेमाल होने की शिकायतें विभाग के पास पहुंचीं। इसके बाद आखिरकार दिसंबर 2024 में पानी के बिलों को बढ़ाकर शहरी क्षेत्र में 444 रुपये प्रति माह और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 रुपये प्रति माह कर दिया गया। पानी के बिलों में होने वाली वृद्धि का परिणाम अब ये सामने आने लगा है कि उपभोक्ता अब एक पेयजल का कनेक्शन छोड़कर शेष कनेक्शन कटवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगा ने बताया कि पानी के कनेक्शन को कटवाने के लिए विभाग के पास चार दर्जन के करीब आवेदन पहुंचे हैं। पानी के बिलों की समयानुसार अदायगी करना हरेक उपभोक्ता का दायित्व है। पेयजल को व्यर्थ बहने से बचाने के लिए विभाग नियमानुसार कार्रवाई समय-समय पर अमल में लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed