{"_id":"67630f0923dac392b90122a3","slug":"dry-cold-hits-patients-increase-in-hospitals-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139852-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शुष्क ठंड की मार, अस्पतालों में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शुष्क ठंड की मार, अस्पतालों में बढ़े मरीज
Wed, 18 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शुष्क ठंड से जिले के लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में रोजाना 100 मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी से संबंधित आ रहे है। इनमें पांच से 10 मरीजों की हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। तीन माह से बारिश न होने से हवा में धूल के कण फैले हुए हैं। ठंड बढ़ी है। वहीं, जंगलाें की आग से उठने वाला धुआं और उसके साथ राख के कण भी वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं।
इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों में दिख रहा है। जिले के अन्य अस्पतालों में भी रूटीन की ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। डॉक्टर मरीजों कोइलाज के साथ ऐसे मौसम में विशेष देखभाल की सलाह दे रहे हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि शुष्क ठंड के कारण जिला के अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।