{"_id":"5ee25e3c8ebc3e42cd2161c9","slug":"drugs-sample-taken-from-shop-in-chuwari-chamba-news-sml335373713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिरगी के दौरे व शराब की लत छुड़ाने वाली दवाओं के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिरगी के दौरे व शराब की लत छुड़ाने वाली दवाओं के भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने चुवाड़ी में केमिस्ट की दुकानों में दबिश देकर कई दवाइयों के सैंपल भरे हैं। इसके साथ ही रिकॉर्ड को भी खंगाला है।
दवा निरीक्षक ने इस दौरान मिर्गी के दौरे और शराब की लत छुड़ाने को लेकर मरीजों को दी जाने वाली दवाओं को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। दवा निरीक्षक ने चुवाड़ी में दबिश देकर केमिस्ट की दुकानों से सात दवाओं के सैंपल भरे हैं। विभाग की इस कार्रवाई से केमिस्टों में हड़कंप मच गया।
विभाग के मुताबिक दबिश के दौरान विभिन्न केमिस्टों की दुकानों से एंटीएपीलेप्टिक मिर्गी दौरे में इस्तेमाल होने वाली दवाई), पेन किल्लर, सैनिटाइजर, इंजाइम सिरप, एंटीबायोटिक और शराब की लत छुड़ाने में इस्तेमाल होने वाली दवा शामिल है।
इसके अलावा दवा निरीक्षक ने केमिस्टों की दुकानों में दवाइयों के रिकॉर्ड की भी पड़ताल की। इस दौरान एक दुकानदार के रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। इसको लेकर केमिस्ट को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
चुवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग के पास उपरोक्त दवाओं को लेकर काफी समय से शिकायतें मिल रही थी।
मगर लॉकडाउन होने की वजह से विभागीय टीम चुवाड़ी नहीं पहुंच पा रही थी। इसके चलते बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने चुवाड़ी में अचानक दबिश दी। केमिस्ट की दुकानों में दवा निरीक्षक ने प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को लेकर भी जांच पड़ताल की।
मगर किसी भी केमिस्ट की दुकान पर प्रतिबंधित दवाएं नहीं पाई गई। हालांकि दवा निरीक्षक ने शिकायतों के आधार पर दवाओं के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
इनसेट
दवा निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चुवाड़ी से सात दवाओं के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इन दवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके चलते कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी की जाएगी।