{"_id":"68e1254e8dd5178a350abc14","slug":"drug-peddlers-tightened-their-grip-with-drug-and-charas-dealers-caught-at-five-locations-in-a-week-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162637-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में पांच जगह पकड़े चिट्टे-चरस के सौदागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में पांच जगह पकड़े चिट्टे-चरस के सौदागर
Sun, 05 Oct 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
सब्जी की दुकान की एवज में बेच रहा था आरोपी चिट्टा
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दी दबिश, मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला में नशा विशेषकर चिट्टा और चरस का उपयोग करने और बेचने वालों पर पुलिस का डंडा चल निकला है। पुलिस विभाग की टीमों ने नशे तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक सप्ताह में पांच जगह चिट्टे के सौदागरों को जेल के पीछे धकेला है। अब पुलिस के हत्थे सब्जी की दुकान चलाने की एवज में चिट्टा सप्लाई करने और युवाओं को इंसुलिन के इंजेक्शन लगाने वाला भी चढ़ा है। कुल मिलाकर नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
बता दें कि चंबा जिले में एक सप्ताह में विभिन्न जगहों पर दबिश देकर पुलिस टीम ने नशा तस्कर जैसे चिट्टा, चरस रखने या बेचने वाले अमृतसर और स्थानीय लोगों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने भरमौर-पठाकोट हाईवे पर डुला मार्ग पर, तड़ोली निजी होटल, तुन्नूहट्टी, मैहला वर्षाशालिका के समीप और अब शहर के साथ लगते सुल्तानपुर में चिट्टे और नशे के इंजेक्शन लगाने वाले व्यक्ति को गुप्त सूचना के आधार पर धर-दबोचा है। पुलिस ने जिला में नशे का कारोबार करने वाले नशा तस्करों और नशे का उपयोग करने वालों पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है। इसी क्रम में अब पुलिस ने अपनी खुफिया तंत्र भी सजग कर दिया है, गुप्त सूत्रों को भी नशा तस्करों के पीछे लगा दिया है। उधर, एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि सप्ताह भर में पांच के करीब चिट्टा और चरस के मामलों में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि सुल्तानपुर के समीप चिट्टे और तीन इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पुलिस नशा तस्करों को कदापि बख्शने के मूड़ में अब नहीं हैं।