फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Driving test and passing schedule of vehicles released chamba news

ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

Sun, 29 Aug 2021 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Driving test and passing schedule of vehicles released chamba news
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा द्वारा सितंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के मुताबिक 16 और 29 सितंबर को आरटीओ कार्यालय चंबा में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, 18 व 30 सितंबर को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आरटीओ चंबा और आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग टेस्ट से पूर्व ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 13 व 28 सितंबर को आरएलए चुवाड़ी, 6 व 21 सितंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 9 व 23 सितंबर को आरएलए तीसा, 7 व 22 सितंबर को सलूणी तथा 17 सितंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वाहनों की पासिंग 3, 8, 15 व 24 सितंबर को चंबा, 13 व 28 सितंबर को चुवाड़ी और 6 व 21 सितंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शेड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed