{"_id":"6a9c4fbffc9eedff370c4992","slug":"drivers-wont-provide-services-if-no-action-is-taken-today-union-chamba-news-c-88-1-cmb1002-195683-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कार्रवाई न हुई तो सेवाएं नहीं देेंगे चालक : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कार्रवाई न हुई तो सेवाएं नहीं देेंगे चालक : यूनियन
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन चंबा ने परिवहन निगम प्रबंधन के एक अधिकारी पर धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। यूनियन के सदस्यों ने निगम को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि छह सितंबर यानी आज सुबह नौ बजे तक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो चालक बसें नहीं चलाएंगे।
यूनियन के इस फैसले से चंबा क्षेत्र में एचआरटीसी बसों के संचालन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने उपमंडलीय प्रबंधक को दिए पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी शराब के नशे में ड्यूटी पर आने और चालकों को धमकाने का काम करते हैं।
अधिकारी चालकों से कथित तौर पर यह कहते हैं कि सरकार में उनकी पहुंच है और वह उनकी ट्रांसफर करवा सकते हैं और नौकरी नहीं करने देंगे। साथ ही चालकों के साथ गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए गए हैं। कई चालकों की इंक्रीमेंट लंबे समय से नहीं लगी है और जब चालक अपनी इंक्रीमेंट से संबंधित काम करवाने के लिए अधिकारी के पास जाते हैं तो उनसे कथित तौर पर पैसे की मांग की जाती है।
विज्ञापन
शनिवार को ड्राइवर यूनियन चंबा क्षेत्र की बैठक उपमंडलीय प्रबंधक के साथ हुई। इसमें यूनियन ने अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। उपमंडलीय प्रबंधक ने मामले में कार्रवाई के लिए 6 सितंबर सुबह 9 बजे तक का समय मांगा है। इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यूनियन अपने निर्णय के अनुसार काम बंद करने के लिए मजबूर होगी। संवाद