{"_id":"63b05d31931a21261878b610","slug":"drive-slowly-on-slippery-roads-chamba-news-sml432541027","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फिसलन वाली सड़कों पर धीमी गति से चलाएं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फिसलन वाली सड़कों पर धीमी गति से चलाएं वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नए साल का जश्न मनाने के लिए डलहौजी और खज्जियार आने वाले सैलानियों के लिए पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें सैलानियों की सहायता के लिए विभाग ने पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही इन पुलिस अधिकारियों की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है।
सैलानियों को साफ तौर पर हिदायत दी गई है कि वे फिसलन भरी सड़कों पर जाने से गुरेज करें। अगर बीच रास्ते में उन्हें फिसलन भरी सड़क दिख रही है तो वहां पर धीमी गति से वाहन चलाएं। इसके अलावा नशा करके वाहन को बिल्कुल न चलाएं। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। जब भी सड़क पर चलते समय कोहरे की परिस्थिति पैदा हो जाए तो गाड़ी में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। इससे धुंध और कोहरे में वाहन दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी।
सैलानियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए कहा गया है। जिससे भूस्खलन होने पर किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो। डीएसपी डलहौजी और थाना प्रभारी डलहौजी और चंबा सदर के फोन नंबर विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर सैलानियों की सहायता के लिए जारी किए हैं।
विज्ञापन
अगर कोई भी सैैलानी रात को किसी मुसीबत में फंसता है तो उसकी मदद के लिए ये अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।