फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water supply stalled in Chattoga for 15 days

Chamba News: चटोगा में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in Chattoga for 15 days
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत लेसुई के चटोगा गांव में 15 दिन से पीने के पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को अपने और मवेशियों के लिए मीलों दूर से पानी बर्तनों में भर कर ढोना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों विशेषकर गृहिणियों और स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया बावजूद इसके अभी तक समस्या का हल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान न होने पर वे पेयजल संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा नंबर पर कर देंगे। ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, हाकम चंद, निखिल कुमार, संदीप कुमार, प्रहलाद, बचन सिंह, नरेश कुमार आदि ने बताया कि जिले में एक तरफ भारी बारिश का क्रम जारी है तो वहीं दूसरी ओर चटोगा गांव में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। इससे उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि समस्या ध्यान में लाई गई है। कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed