फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water supply stalled for 15 days in Diet Cypress

Chamba News: डाइट सरू में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 24 Aug 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for 15 days in Diet Cypress
चंबा। डाइट सरू में 15 दिन से पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित पड़ी है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से विद्यार्थियों समेत स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, वर्तमान समय में संस्थान में शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया है। ऐसे में उन्हें पानी मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। प्रबंधन अधिकारियों समेत स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया गया बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों भारी बारिश के कारण हाइवे के साथ बिछाई गई पेयजल लाइन कई जगह से भूस्खलन के कारण टूट चुकी है लेकिन, अभी तक जलशक्ति विभाग की ओर से किसी ने भी टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करने की जहमत नहीं उठाई है। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि हर माह पानी के बिलों की अदायगी करने के बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल न हो पाना उनकी परेशानियां बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

डाइट में करीब 100 विद्यार्थियों के अलावा 50 स्टाफ और 60 प्रशिक्षण हासिल करने वाले शिक्षक हैं जिन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जिला परियोजना अधिकारी सुमन कुमार मिन्हास का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता गौरव ठाकुर का कहना है कि भारी बारिश के कारण पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचने से समस्या हुई है। टूटी पेयजल लाइन की जल्द मरम्मत करवाकर व्यवस्था को बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed