{"_id":"68d18729d73d1baa3c08f742","slug":"drinking-water-line-burst-in-saluni-water-entered-shop-and-two-houses-chamba-news-c-399-1-sml1042-366561-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में पेयजल लाइन फटी, दुकान और दो घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में पेयजल लाइन फटी, दुकान और दो घरों में घुसा पानी
Tue, 23 Sep 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन फटने से गिरती पानी की बौछार। -स्रोत : जागरूक पाठक
सलूणी/चंबा। उपमंडल सलूणी के तहत संघनी से गठान के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन सोमवार शाम अचानक फट गई। तेज बौछारों से पास की एक दुकान और दो घरों में पानी घुस गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, संघनी से गठान स्थित पेयजल टैंक में जल शक्ति विभाग ने लाइन बिछा रखी है, जिसके जरिए करीब बीस पंचायतों को पानी सप्लाई किया जाता है। शाम लगभग 7 बजे टैंक के पास लाइन का ब्लेडर फटने से काका राम की दुकान और नरेश कुमार व लेख राज के घरों में पानी भर गया। इससे प्रभावितों का सामान भीग गया और कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सौरभ ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पानी की सप्लाई बंद करवाई और लीक को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि समय रहते कदम उठाने से बड़ा नुकसान टल गया है।