फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water line broken, drinking water not available in some wards of the city

Chamba News: पेयजल लाइन टूटी, शहर के कुछ वार्डों में नहीं मिला पीने का पानी

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken, drinking water not available in some wards of the city
चंबा। तपती गर्मी के बीच चंबा शहर के कुछ वार्डों में पेयजल की सप्लाई बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार मध्य रात्रि को मच्छराली माता मंदिर के समीप पेयजल लाइन टूटने से शहर में पानी की सप्लाई बंद हो गई थी। इससे मंगलवार को भी शहर के कुछ वार्डों में पेयजल की सप्लाई नहीं आई। लोग दूर-दूर स्थित पनिहार और पेयजल स्रोतों से पानी ढोते नजर आए। नगर परिषद चंबा कार्यालय में भी मंगलवार को पानी की किल्लत रही।
ऐसे में कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दुकान से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। इतना ही नहीं, नगर परिषद कार्यालय में काम करने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, जल शक्ति विभाग ने कहा है कि जब तक पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य नहीं हो जाता है, तब तक पेयजल की सप्लाई बाधित रह सकती है। ऐसे में अगले दो से तीन दिन तक शहर में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। उधर, मंगलवार को भी पेयजल के अभाव में लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या का क्रियान्वयन करने में परेशानियां पेश आईं। पेयजल उपभोक्ताओं ने जल शक्ति विभाग से पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने कहा कि मच्छराली माता मंदिर के समीप पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण सप्लाई बंद की गई है, लेकिन पानी की सप्लाई सुबह-शाम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed