{"_id":"6a21af34383458b0e30f5598","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-sihunta-demand-for-supply-through-tankers-chamba-news-c-88-1-cmb1002-185592-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से सप्लाई देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से सप्लाई देने की मांग
Thu, 04 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। पंचायत सिहुंता में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को बेहद कम मात्रा में पानी की आपूर्ति होने से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सिहुंता खंड इकाई के प्रधान ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग ने देहर खड्ड में करीब 20 करोड़ रुपये से एक महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू किया था। लंबे समय बाद भी यह योजना अधूरी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय रहते इस योजना को पूरा लेता तो आज क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता। विभागीय अधिकारियों की कथित लेटलतीफी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि पंचायत सिहुंता में पेयजल संकट के समाधान के लिए तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू करवाई जाए। एसोसिएशन ने साथ ही अधूरी पड़ी पेयजल योजना को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने की मांग भी उठाई है। संवाद