फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water crisis deepens in Ludera and Galenu

लुडेरा और गलेेणू में गहराया पेयजल संकट

Mon, 29 Nov 2021 06:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Ludera and Galenu
पानी की समस्या को लेकर एडीसी अमित मैहरा को ज्ञापन देते गांव लुडेरा के बाशिंदे। - फोटो : Chamba
चंबा। ग्राम पंचायत सुंगल के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम अमित मेहरा से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह ने की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल वार्ड पंच कांता, बीना देवी, नीमा देवी, सीमा देवी और दुर्गो देवी ने बताया कि पंचायत के गांव लुडेरा और गलेणू में पानी की समस्या है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बताया कि घर के इस्तेमाल और पशुओं के लिए पानी एक किलोमीटर दूर स्थित स्रोत से ढोना पड़ रहा है। इसके बारे में वे संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जो पाइप लाइन कलयूं से सरोल के लिए बिछाई गई है, वहां से पानी का कनेक्शन दिया जाए। इससे पानी की किल्लत दोनों गांवों में नहीं रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed