फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinking water crisis deepens due to stalling of 121 schemes in the district, power cut in 600 villages

Chamba News: जिले में 121 योजनाएं ठप होने से गहराया पेयजल संकट, 600 गांवों की बिजली गुल

Sun, 03 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens due to stalling of 121 schemes in the district, power cut in 600 villages
चंबा-खैरी मार्ग पर लाल पुल के पास हुए भूस्खलन के बाद  रास्ता बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संव
चंबा। जिले में दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद हालात अब तक सामान्य नहीं हो पाए हैं। 121 पेयजल योजनाएं ठप पड़ने से सैकड़ों गांवों में पानी की किल्लत गहराती जा रही है। वहीं, बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे 137 ट्रांसफार्मर ठप रहने से करीब 600 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। चंबा-जोत मार्ग पर केवल छोटे वाहनों को ही अनुमति मिली है, जबकि न्याग्रां-बजोल मार्ग अभी भी बंद है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जिला का प्रमुख मार्ग पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। जानकारी के अनुसार जिले में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में 12 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के पास नुकसान की रिपोर्ट पहुंच गई है। नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि समस्त उपमंडलों से नुकसान रिपोर्ट पहुंच गई है। इस आकलन किया जा रहा है। मार्गाें की बहाली समेत विद्युत ट्रांसफार्मर दुरुस्त किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक जरूरी न हो तो फिलहाल दुर्गम मार्गों पर यात्रा न करें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed