फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dream of building a house becomes expensive, cement prices increased by Rs 15

Chamba News: महंगा हुआ घर बनाने का सपना, 15 रुपये बढ़ गए सीमेंट के दाम

Mon, 09 Sep 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dream of building a house becomes expensive, cement prices increased by Rs 15
महंगा हुआ घर बनाने का सपना, 15 रुपये बढ़ गए सीमेंट के दाम
विज्ञापन

लोग बोले- हर प्रकार की चीजों के दाम छू रहे आसमान, अब सीमेंट के दाम बढ़ाना सही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महंगाई की मार से अब लोगों के लिए सपनों का आशियाना बनाना और भी महंगा साबित होगा। प्रदेश में सीमेंट कंपनियों की ओर सीमेंट की प्रति बोरी 15 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। इस वजह से निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर बनाना और भी महंगा हो गया है।
लोगों की मानें तो पहले ही हर प्रकार की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सीमेंट के दाम बढ़ाना कभी तर्क संगत नहीं है। सरकार को दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। अन्यथा, लोगों के सब्र का बांध टूटने से उनकी मुसीबतों में और इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

--
सरकार कई प्रकार से महंगाई को बढ़ा चुकी है। ऐसे में सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी तर्क संगत नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए दाम कम हाेने चाहिए। ऐसे में गरीब तबके के लोग अपने घरों की मरम्मत और निर्माण कार्य तक नहीं करवा सकते हैं। - मुश्ताक
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सरकार ने पहले भी वर्ष में अब तक दो बार सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी की है, लेकिन बार-बार बढ़ोतरी से घर का काम आरंभ करने में खासकर मध्य और निम्न वर्ग के लोगाें को परेशानी हो रही है। - डिंपल शर्मा
----------
महंगाई की मार से हर कोई त्रस्त है। घर का काम लगाया था पहले कम दाम में सीमेंट मिला, लेकिन अब दामों में बढ़ोतरी के चलते काम करवा पाना और परेशानी भरा होगा। - अरशद

--
सरकार इस बार दो बार सीमेंट के दामों में बढ़ाेतरी कर चुकी है। उन्होंने जैसे ही घर का काम शुरू किया, वैसे दामों में बढ़ोतरी हो गई। सीमेंट के अब और दाम चुकाने पड़ेंगे। इससे उनकी जेबों पर खूब कैंची चलेगी। - राजेंद्र कुमार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed