{"_id":"662a9323369c85c33d0eb61d","slug":"drainage-drains-filled-with-dirty-water-on-bharmour-pathankot-nh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123349-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर गंदे पानी से भरीं निकासी नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर-पठानकोट एनएच पर गंदे पानी से भरीं निकासी नालियां
Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाथरी (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत, बौंखरी मोड़, सुकड़ाई बाई, बट्ट आईटीआई के समीप हाईवे की निकासी नालियां मलबे और गंदगी से लबालब भर गई हैं।
कई जगह निकासी नालियों में गंदा पानी जमा होने से मक्खी-मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार एनएच प्रबंधन के कर्मचारियों को निकासी नालियों की साफ-सफाई करवाने को लेकर आग्रह किया गया। बावजूद इसके अभी तक प्रबंधन ने इस ओर कोई प्रयास नहीं किया है। लोगों ने हाईवे मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता से प्रमुखता के आधार पर हाईवे किनारे स्थित नालियों की निरंतर साफ-सफाई करवाने की मांग उठाई है।
संजू, मनोज कुमार, प्रकाश, रवि कुमार, लकी, सोनू, सतीश कुमार और मुकेश कुमार ने कहा कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर प्रबंधन की ओर से निकासी नालियां तो बनवाई हैं, लेकिन प्रबंधन इनकी सुध लेना भूल गया है। वर्तमान में निकासी नालियां कूड़े-कर्कट, मलबे और गंदे पानी से भरी रहती हैं। इससे पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार उन्होंने अपने खर्चे पर श्रमिक लगाकर नालियों की सफाई करवाई है। उधर, हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में है। नालियां खुलवाने का कार्य जल्द करवाया जाएगा।
--