फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drainage drain in Dharwala market filled with mud

Chamba News: धरवाला बाजार में निकासी नाली कीचड़ से लबालब

Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drainage drain in Dharwala market filled with mud
धरवाला बाजार में निकासी नाली कीचड़ से लबालब
विज्ञापन

सड़क पर गंदे पानी से राहगीरों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धरवाला बाजार में निकासी नाली कीचड़ से लबालब हो चुकी हैं। कीचड़ अब सड़क पर बह रहा है, जो राहगीरों समेत वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। एनएच प्राधिकरण इस समस्या का समाधान करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों हंसराज, संजय, सुरेश कुमार, हंसराज, कमलेश, रवि कुमार, चैन लाल, मनोज कुमार, रवि कुमार आदि ने बताया कि धरवाला बाजार में सड़क के किनारे बनी नाली कीचड़ से भर चुकी हैं। नाली की नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोग कई बार एनएच प्राधिकरण को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान करने में प्राधिकरण गंभीरता नहीं दिखा रहा है। धरवाला बाजार दो दर्जन पंचायतों का केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। उन्होंने प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से मांग की है कि नाली की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सहायक अभियंता डीसी शर्मा ने कहा कि जल्द उपतहसील धरवाला बाजार की निकासी नालियों को जेसीबी मशीन से साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed