फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dr. Manmohan Singh understood the pain of Chamba, then found the medical college.

Chamba News: डॉ. मनमोहन सिंह ने समझा चंबा का दर्द, फिर मिला था मेडिकल कॉलेज

Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Manmohan Singh understood the pain of Chamba, then found the medical college.
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा की थी। उनके प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही प्रदेश के नाहन और हमीरपुर में मेडिकल काॅलेज भी यूपीए सरकार के समय स्वीकृत किए थे। इस दौरान प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी। तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े आकांक्षी जिला चंबा का दर्द पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन के समक्ष रखा। इसके बाद नाहन और हमीरपुर के साथ मेडिकल काॅलेज स्वीकृत किए और इनमें से प्रत्येक काॅलेज के लिए भवन बुनियादी ढांचे के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, ताकि काॅलेज घोषणाओं तक सीमित न रहें।
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए सरकार थी। इस दौरान डाॅ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। वर्ष 2009 में लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के बाद हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह की अगुवाई में सरकार बनाई थी। इस दौरान चंबा में मेडिकल काॅलेज खोला गया। मेडिकल काॅलेज के खुलने के बाद चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ हद तक सुधार हुआ। पहले जहां लोगों को उपचार के लिए टांडा और पठानकोट से लेकर दूसरे राज्यों के दूरदराज के जिलों में जाना पड़ता था। लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। यहां पुराने अस्पताल के पास ही तीन मंजिला भवन का निर्माण किया है, जहां मौजूदा समय में करोड़ों की मशीनरी के साथ बिस्तरों की व्यवस्था है। मौजूदा समय में चंबा मेडिकल काॅलेज का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed