फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   double voting in bharmaur chamba

जल्दी चुनाव से बढ़ी दोहरे मतदान की आशंका

Thu, 05 Nov 2015 06:25 PM IST
रंजीत शर्मा /अमर उजाला, चंबा
रंजीत शर्मा /अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 05 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
double voting in bharmaur chamba

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दोहरे मतदान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की कवायद में भी प्रशासन दो जगह मतदान रोकने का उपयोगी विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। प्रशासन की तरफ से सिर्फ यही तर्क दिए जा रहे हैं कि व्यक्ति दो जगह अपना वोट नहीं बना सकता है। लेकिन भरमौर क्षेत्र खासतौर पर होली और दूसरे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की करीब 50 प्रतिशत आबादी अब भी सर्दियों के दौरान निचले इलाकों में पलायन करती है।

विज्ञापन


ये लोग बैजनाथ, पालमपुर, धर्मशाला, नूरपुर एवं जसूर में रहते हैं। कांगड़ा जिला के इन इलाकों में ज्यादातर लोगों के पास अपनी जमीनें हैं और यहां साल के छह महीने वे गुजारते हैं। भरमौर में नवंबर महीने से पलायन का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि, इस बार चुनाव की वजह से इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन


26 नवंबर को भरमौर में मतदान के बाद लोगों का पलायन शुरू हो जाएगा। निचले हिमाचल में होने वाले पंचायती राज चुनाव में इन लोगों के दोबारा मतदान की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याही का प्रयोग किया जा सकता है : उपायुक्त

उपायुक्त एम सुधा देवी का कहना है चुनाव आयोग के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी नागरिक दो जगह मतदान न कर पाए। यह सही है कि दोहरे मतदान को रोकने के लिए कोई ठोस बंदोबस्त नहीं हैं। लेकिन प्रशासन इस बार चुनाव से पहले उंगली पर ऐसी स्याही का इस्तेमाल करेगा जो महीनों तक नहीं मिटेगी। इससे मतदान करने वाले की पहचान हो जाएगी।


चुनाव में देरी से बढ़ेेगी संभावना : एसडीएम

एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि इस बारे में अधिकारिक तौर पर बैठक कर  ठोस रणनीति बनाई जाएगी। ताकि मतदाता दो जगह मतदान न कर पाएं। यदि निचले इलाकों के मतदान में ज्यादा देरी हुई तो दोहरे मतदान की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed