फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dont take consutation of chemist

केमिस्टों से न लें परामर्श, कोरोना टेस्ट करवाएं

Sat, 15 May 2021 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
dont take consutation of chemist
बनीखेत (चंबा)। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हो रहा है। इस समय सतर्क और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में तैनात चिकित्सक डॉ. पुनीत पराशर ने कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोग सर्दी, जुकाम या बुखार होने पर निजी केमिस्टों से परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केमिस्टों से दवाई लेने के बाद कुछ दिन तक तो उनका स्वास्थ्य ठीक रह रहा है लेकिन आगामी दिनों में बीमार होने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। उन्होंने बताया कि सर्दी, जुकाम और बुखार कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं। लोगों को लक्षण दिखने पर सावधानी बरतने की जरूरत है और तुरंत कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए, जिससे संक्रमण के गंभीर रूप से फैलने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से यह भी आह्वान किया है कि वे कोरोना गाइडलाइन की पालना करें और बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें। दो गज दूरी के नियम की भी पालना करें, जिससे कोरोना के साथ छिड़ी जंग को जीता जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed