फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dont get afraid on bones pain

मांसपेशियों में दर्द पर न घबराएं, इलाज संभव

Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
dont get afraid on bones pain
चंबा। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों में मांसपेशियों में दर्द होने की समस्या हो रही है। इसको लेकर मरीज विशेषज्ञों से फोन पर संपर्क कर रहे हैं। कुछ मरीज ओपीडी में चिकित्सीय जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जांच करवाने के बाद दवाई खाने पर समस्या दूर भी हो रही है। चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना को हराने वाले कई मरीजों में मांस पेशियों में दर्द की समस्या हो रही है। यह समस्या एक महीने तक रहती है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक दवाई देकर उनके दर्द का इलाज कर रहे हैं। चंबा में कोरोना को हराने वाले कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द और शरीर में जकड़न की समस्या देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ एक माह तक रहती है, जिससे चिकित्सीय परामर्श से छुटकारा जाया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में अब तक 10,686 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में संक्रमित होने के बाद लोगों में मांसपेशियों में दर्द, शरीर में जकड़न संबंधी समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। लिहाजा, मरीज कंट्रोल रूम के 1077 नंबर पर भी विशेषज्ञों से राय लेने के लिए फोन कर रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के चलते अब केमिस्ट भी किसी भी मरीज को बिना पर्ची दवाइयां देने से मना कर देते हैं। बहरहाल, मरीज विशेषज्ञों सहित ओपीडी में भी चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि कोरोना को मात देनेे वाले कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे मरीजों को दवाई देकर उनकी समस्या का निदान किया जा रहा है। यह समस्या इतनी गंभीर नहीं है। इसलिए मरीजों को ऐसे हालात में घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed