फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dont afraid people in the name of corona

जुकाम प्रभावित को कोरोना के नाम से न डराएं

Tue, 25 May 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
dont afraid people in the name of corona
चंबा। सर्दी और जुकाम प्रभावित व्यक्ति को कोरोना के नाम से डराने पर वह मानसिक रूप से परेशान हो सकता है। इसलिए सर्दी और जुकाम वाले व्यक्ति के साथ कोरोना मरीज की तरह व्यवहार न करें। मनोचिकित्सक डॉक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को डराने की बजाय प्यार से समझाकर कोरोना टेस्ट करवाने के लिए जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना से ग्रसित होता है तो उसे अपने दिमाग में तनाव लेने की बजाय समय पर दवाई लेने पर ध्यान देना चाहिए। समय पर दवाई लेने से मरीज जल्दी कोरोना को मात दे सकता है। जबकि, दिमाग में कोरोना संक्रमण का डर बैठाकर तनाव लेने से वह दिमागी रूप से कमजोर और परेशान हो सकता है। इससे उसकी इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है। ऐसी हालत में उसकी तबीयत भी बिगड़ सकती है। इसलिए कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों को तनाव छोड़कर सिर्फ समय पर दवाई लेने और चिकित्सीय परामर्श पर अमल करने में ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्हें पढ़कर और देखने के उपरांत भी लोग दिमाग पर अनावश्यक तनाव ले रहे हैं। दिमाग में अनावश्यक तनाव लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि शरीर को तंदरुस्त और स्वस्थ रखने में दिमाग का काफी अहम रोल है। जब आदमी दिमागी तौर से मजबूत होगा, तभी वह बड़ी से बड़ी बीमारी को हराकर स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दी-जुकाम कोरोना से पहले भी लोगों को होता था। इसलिए ऐसे लक्षणों वाले लोगों को देख सीधे तौर पर कोरोना का तमगा लगाना भी गलत है। ऐसे लक्षण वाले लोग जहां पर भी नजर आएं, उन्हें कोरोना जांच के लिए जागरूक करें। साथ ही लोगों को समझाना चाहिए कि कोरोना का समय पर इलाज करवाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। बीमारी के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed