{"_id":"691760c9373afde39900bdf0","slug":"dog-catchers-will-be-called-from-dharamshala-sterilization-campaign-will-be-run-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166447-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धर्मशाला से बुलाए जाएंगे डॉग कैचर, चलेगी नसबंदी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धर्मशाला से बुलाए जाएंगे डॉग कैचर, चलेगी नसबंदी अभियान
Fri, 14 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहरवासियों को लावारिस कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए धर्मशाला से डॉग कैचर बुलाए जाएंगे। साथ ही पशुपालन विभाग की ओर से लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों को राहत देने के लिए उपायुक्त चंबा ने यह आदेश जारी किए हैं। अमर उजाला ने लावारिस कुत्तों का आतंक नाम से अभियान चलाया था और लोगों की दिक्कतें प्रशासन के सामने रखीं थी। अब इसी कड़ी में प्रशासन ने हरकत में आते हुए मामले का संज्ञान लिया है।
उल्लेखनीय है कि चंबा शहर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और कुछ दिन पहले ही छह लोगों को कुत्तों ने काट लिया, जबकि एक साल में 32 लोगों को काटने के मामले सामने आए।
उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि शहर और आसपास के दायरे में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग कैचर बुलाए जाएंगे और पशुपालन विभाग को लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक खत्म होगा।