फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dog bit a dozen people in Bharmour

Chamba News: भरमौर में कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काटा

Thu, 24 Nov 2022 09:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dog bit a dozen people in Bharmour
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक कुत्ते ने दो दिन में एक दर्जन लोगों को काट दिया। ये लोग एंटी रैबिज के इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंच रहे हैं। वहीं कुत्ते के आतंक से भरमौर के लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने बच्चों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। स्कूली बच्चों को अभिभावक अकेले सड़क पर भेजने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ सालों से भरमौर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। अब इन कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है। जिस तरह से कुत्ते ने लोगों को अपना शिकार बनाया है उसी तरह उसने अन्य आवारा कुत्तों को भी काटा है।
विज्ञापन

हंसराज, केवल, टेक चंद, रवि कुमार, मनोज और दुनी चंद ने बताया कि भरमौर की गलियों में आवारा कुत्ते घूमते हुए देखे जा सकते हैं। इन कुत्तों को पकड़कर रिहायसी बस्ती से दूर छोड़ने की व्यवस्था होनी चाहिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभागों को उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed