फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctors on strike, patients kept waiting sitting on cold floor

Chamba News: हड़ताल पर डॉक्टर, ठंडे फर्श पर बैठकर इंतजार करते रहे मरीज

Wed, 21 Feb 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike, patients kept waiting sitting on cold floor
चंबा के चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते लगी लोगाें की भीड़।संवाद
चंबा। जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को इलाज करवाने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

इसके चलते मरीजों को डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए ओपीडी के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ा। मरीज चिकित्सक से जांच करवाने के लिए भले ही अपने घर से सुबह जल्दी निकल आए थे, लेकिन स्वास्थ्य संस्थान में जाकर उन्हें ओपीडी के बाहर खाली पर्ची लेकर डॉक्टर के आने का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हड़ताल पर रहे। इसके चलते ओपीडी में कोई डॉक्टर नजर नहीं आया। कई बीमार मरीज पर्ची लेकर ओपीडी के बाहर ठंडे फर्श पर बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार करते नजर आए। कई मरीज डॉक्टरों के हड़ताल के कारण मायूस नजर आए। मरीजों को स्वास्थ्य जांच के साथ घर लौटने की भी चिंता सता रही थी। नागरिक अस्पताल डलहौजी, डियुर, सलूणी और भरमौर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में सबसे ज्यादा मरीज परेशान हुए। यहां मरीजों की सबसे ज्यादा ओपीडी रहती है। इन क्षेत्रों में दूरदराज से ग्रामीण बीमारी का इलाज करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आते हैं।


कई मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल का पता उस समय लगा, जब वे स्वास्थ्य संस्थान पहुंचे। कई मरीजों ने जल्दी इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रुख किया। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की बजाय निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ काफी अधिक रही। मेडिकल कॉलेज चंबा में डॉक्टरों की हड़ताल का असर ओपीडी की सेवाओं में नहीं दिखा। ओपीडी में मरीजों की जांच करने वाले फैकल्टी मेंबर नियमित रूप से ओपीडी में सेवाएं देते नजर आए। उन्होंने काले बिल्ले लगाकर मरीजों की जांच की। मेडिकल अफसर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि डॉक्टर पंजाब की तर्ज पर एनपीए यानी नॉन प्रैक्टिस अलाउंस देने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदों पर डॉक्टर कैडर से पदोन्नति करके नियुक्ति की मांग हो रही है। इन मांगों के पूरा होने पर ही डॉक्टर अपनी हड़ताल को खत्म करेंगे।
विज्ञापन


--

चंबा के चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते लगी लोगाें की भीड़।संवाद

चंबा के चुवाड़ी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते लगी लोगाें की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed