{"_id":"66e704966c716dfbde041f25","slug":"doctors-checked-the-health-of-176-patients-in-bathri-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133184-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाथरी में चिकित्सकों ने 176 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाथरी में चिकित्सकों ने 176 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
Sun, 15 Sep 2024 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 15 Sep 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को बट्ट नर्सिंग कॉलेज बाथरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 176 रोगियों के स्वास्थ्य को जांचा।
इनमें हृदय, कैंसर, हड्डियों और जोड़ों की बीमारी से ग्रस्त रोगी शामिल रहे। अस्पताल के मोबिलिटी हेड कपूर एस ने बताया कि शिविर में 35 लोगों के ब्लड शुगर, 60 लोगों के ईसीजी व 176 लोगों के ब्लड प्रेशर के टेस्ट निशुल्क किए बए। मरीजों को आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी दी गईं। इस मौके पर बट्ट नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ सदस्यों सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पठानिया ने कहा कि बट्ट समूह के शिक्षण संस्थान व्यावसायिक शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी युवा वर्ग को गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे पहले केवल सिंह पठानिया को संस्थान के प्रबंध निदेशक दिलदार अली बट्ट व अध्यक्ष परवेज अली बट्ट ने सम्मानित किया।
--