फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Do not throw plastic in garbage, earn by selling nap

कचरे में न फेंके प्लास्टिक, नप को बेचकर करें कमाई

Fri, 12 Feb 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Do not throw plastic in garbage, earn by selling nap
चंबा। घरों में इस्तेमाल कर कचरे में फेंके गए सिंगल यूज प्लास्टिक से अब ईंधन बनाया जाएगा। वहीं, लोगों के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक कमाई का भी जरिया बनेगा। इसके लिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर नगर परिषद को बेचना होगा। नगर परिषद 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लोगों से यह प्लास्टिक खरीदेगी।
विज्ञापन

एक तरफ जहां जिले से ढाई टन प्लास्टिक एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा को भेजा गया है, वहीं अब नगर परिषद के पास 6 से 10 किलोग्राम के 450 प्लास्टिक के बंडल और तैयार हो चुके हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद नप चंबा ने कवायद तेज कर दी है। शहर में जहां डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की योजना चलाई गई है, वहीं लोग अब सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर इसे 75 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नगर परिषद को बेच सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि ढाई क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा को भेज दिया गया है। बताया कि छह से दस किलोग्राम के 450 बंडल प्लास्टिक के और तैयार हो चुके हैं। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि चंबा से ढाई क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा को भेज दिया गया है। सीमेंट फैक्टरी में इस प्लास्टिक का इस्तेमाल ईंधन के रूप में होगा। कंपनी को यह प्लास्टिक निशुल्क प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी कंपनी को प्लास्टिक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed