फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Do not allow outside traders to enter Pangi without registration: Ashok

बिना पंजीकरण बाहरी व्यापारियों को पांगी में न दें प्रवेश : अशोक

Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Do not allow outside traders to enter Pangi without registration: Ashok
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के माल रोड पर सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक मालवाहक वाहनों और यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने प्रशासन से की है।
विज्ञापन

सुबह 8 से शाम छह बजे तक आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस, 108 एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति देने की भी मांग की है। व्यापारियों ने बाहरी व्यापारियों और फेरी वालों को बिना पंजीकरण के पांगी में प्रवेश न देने की भी मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में बाहरी व्यापारियों के आने से स्थानीय दुकानदारों का कार्य ठप पड़ रहा है। इतना ही नहीं, बाहरी जिलों से पहुंचने वाले व्यापारी औने-पौने दामों पर सामान बेच रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों को घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

पांगी घाटी व्यापार मंडल पांगी की बैठक में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों के गठन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और विभागीय योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर लगाने को लेकर पांगी प्रशासन से मांग उठाई गई। किलाड़ मुख्यालय में बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई करने को कहा गया। किलाड़ बाजार और आसपास सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम को लेकर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ज्वलंत मुद्दों को लेकर जल्द आवासीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर उनके समाधान के लिए उचित प्रयास करने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में संजीव, रोशन राणा, नरेंद्र, विक्की, अमर देई, सुषमा, मान सिंह, लेखराज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed