फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DNA test will be done on male skeleton and brother of missing person

Chamba News: नर कंकाल और लापता व्यक्ति के भाई का होगा डीएनए टेस्ट

Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
DNA test will be done on male skeleton and brother of missing person
चंबा। सनवाल पंचायत के नाले में मिले नर कंकाल और आयल पंचायत से लापता व्यक्ति के भाई का पुलिस डीएनए परीक्षण करवाएगी। इसमें पुलिस ने लापता गोपाल के भाई के खून का सैंपल ले लिया है। चंबा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से नर कंकाल की एक हड्डी ली जाएगी। खून और हड्डी को डीएनए परीक्षण के लिए पुलिस धर्मशाला फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। उसमें यह साफ हो जाएगा कि सनवाल में जो नर कंकाल मिला है, वह लापता गोपाल का है या नहीं। क्योंकि पुलिस इस बात को लेकर असमंजस है कि चार दिन पहले लापता व्यक्ति का कंकाल कैसे बन गया। हालांकि, शव को देख ऐसा लग रहा है कि उसे जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचा है। फिलहाल, पुलिस ने उस कंकाल को मेडिकल कॉलेज चंबा के फोरेंसिक विभाग में भेज दिया है, जहां पर फोरेंसिक एक्सपर्ट नर कंकाल पर अध्ययन करेंगे। इस दौरान एक्सपर्ट यह भी पता लगाने का प्रयास करेंगे कि इस जिस व्यक्ति का यह कंकाल है, उसकी मृत्यु कितने दिन पहले हुई होगी। इस मामले में यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं कंकाल को लापता व्यक्ति के कपड़े पहनाकर उसे मरा हुआ बताने की साजिश तो नहीं रची गई है। इसी बात की सचाई का पता करने के लिए पुलिस हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नर कंकाल और लापता व्यक्ति के भाई के खून का डीएनए परीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed