{"_id":"6419eab47af5851445032d9e","slug":"district-government-schools-will-get-tgt-chamba-news-c-19-1-95511-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे टीजीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे टीजीटी
Tue, 21 Mar 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों को अब अध्यापकों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। इसी माह प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से अनुबंध आधार पर टीजीटी मेडिकल, आर्ट्स और नॉनमेडिकल के 52 पदों को लेकर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके बारे में शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 28 मार्च को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिला रोजगार कार्यालय से पहुंची पात्र अभ्यर्थियों की सूची के आधार पर कॉल लेटर भी जारी किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार टीजीटी आर्ट्स के सात, टीजीटी नॉनमेडिकल के 39 और टीजीटी मेडिकल के छह पदों को लेकर काउंसलिंग की जाएगी। गौरतलब है कि जिले के स्कूलों में टीजीटी अध्यापकों के पद रिक्त हैं। इसके चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है लेकिन इन अध्यापकों की तैनाती होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर हाल ही में जेबीटी और सीएंडवी के पदों को लेकर भी काउंसलिंग हुई है। ऐसे में कम अध्यापकों वाले स्कूलों को जल्द अध्यापक मिलेंगे। विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे काउंसलिंग के दौरान अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाएं। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है।