{"_id":"575ee0984f1c1b947d11b669","slug":"dispute-solve-in-mengal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंगल गांव में सुलझा विवाद, दोनों पक्षों ने एडीएम के सामने किया समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंगल गांव में सुलझा विवाद, दोनों पक्षों ने एडीएम के सामने किया समझौता
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्लाघ्राट के मेंगल गांव में प्रशासन की सूझबूझ से दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी बयानबाजी नहीं करेंगे। यह समझौता सोमवार को अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा के समक्ष हुआ।
विज्ञापन
अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह ने इस मामले में एसडीएम बचन सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है और पूरे विवाद के दौरान सामने आए तथ्यों की पड़ताल मौके पर जाकर करने के निर्देश दिए हैं। दोनों पक्षों ने जो भी आरोप लगाए थे, प्रशासन उसकी बारीकी से जांच करेगा। इससे पूर्व सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों ने अलग-अलग अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा से मुलाकात की और अपनी-अपनी व्यथा उनके सामने रखी।
विज्ञापन
एडीएम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस पूरे मामले को मीडिया के सामने लाने वाले मेंगल गांव के कुलदीप ने बताया कि उन्हें दूसरे समुदाय से किसी तरह का खतरा नहीं है और वे अपने गांव में ही दोबारा वैसे ही रहेंगे जैसे पूर्व में रहते आए हैं। यह सारा मामला स्कूल के पास कब्रिस्तान बनाने को लेकर पनपा था। जिस पर एडीएम चंबा से उनकी चर्चा हो गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि एसडीएम मौके पर पहुंच कर जमीन की पैमाइश करेंगे और उचित निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन
गुज्जर समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य लियाकत खान ने बताया कि मेंगल गांव में हुआ झगड़ा दो परिवारों की आपस की लड़ाई थी। जिससे कुछ लोग घायल हो गए और दूसरे पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों समुदाय के लोग मिलनसार हैं। उन्होंने एडीएम से आह्वान किया कि प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान करवाने में मदद करे।
हम मिलजुल कर रहेंगे : कुलदीप
मेंगल में अब विवाद शांत हो गया है। भविष्य में दोनों पक्ष मिलजुल कर रहेंगे। प्रशासन ने मौके पर जाकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है और अब हमें गुज्जर समुदाय से कोई गिला-शिकवा नहीं है।
विवाद खत्म करना चाहते हैं : लियाकत
सिल्लाघ्राट क्षेत्र में अरसे से गुज्जर, मुस्लिम व हिंदू सभी एकजुट होकर रहे रहे हैं। जिन लोगों ने इस फसाद में हिस्सा लिया उन्हें सजा कानून के तहत मिल जाएगी। प्रशासन पूरे मामले की जांच करे, हम विवाद खत्म करना चाहते हैं।
एसडीएम लेंगे मौके का जायजा : एडीएम
एसडीएम चंबा मौके पर जाकर मामले की पड़ताल करेंगे। जरूरी हुआ तो जमीन की पैमाइश की जाएगी। दोनों पक्ष इस दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। यह मामला अब खत्म हो चुका है।
ये था पूरा मामला
मेंगल गांव में मवेशी चरा रहे एक बच्चे की दूसरे समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद यह पूरा मामला सामुदायिक तनाव में बदल गया और इस मारपीट में एक समुदाय के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट के आरोप में दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोगों पर मामले दर्ज किए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मीडिया के सामने आकर मेंगल गांव के कुलदीप ने इस पूरी घटना के बाद दहशत होने की बात कही और 15 परिवारों के पलायन की इच्छा जताई थी।