Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Disaster management preparedness tested in medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में आपदा प्रबंधन की तैयारियां परखीं

Tue, 17 Nov 2026 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Disaster management preparedness tested in medical college
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में आपदा प्रबंधन को लेकर टेबल टॉप बैठक एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षा और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्रिंसिपल कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि आपदा के समय समय पर लिया गया निर्णय और विभागों के बीच बेहतर तालमेल कई अनमोल जिंदगियां बचाने में सहायक होता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों के प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया। इस अवसर पर एमएस डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मानिक सहगल, डॉ. अश्वनी, डॉ. विनोद भारद्वाज, डॉ. आशीष, डॉ. रूप प्रीत कौर, मेट्रन, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, भू-खतरा सोसायटी की अक्षिता शर्मा, शिवांगी और प्रणव सेठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed