फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Direct bus should be run from Sanwal to Haridwar

Chamba News: ‘सनवाल से हरिद्वार के लिए चलाई जाए सीधी बस’

Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Direct bus should be run from Sanwal to Haridwar
चंबा। सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ करने को लेकर चुराह के बाशिंदों ने आवाज उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सनवाल से हरिद्वार के लिए सीधी बस न होने से क्षेत्र के लोगों को 120 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर पहले चंबा पहुंचना पड़ता है। उसके बाद उन्हें हरिद्वार के लिए बस मिलती है। कई बार आपात स्थिति में हरिद्वार जाना हो तो उन्हें सरकारी बस नहीं मिल पाती है। कहा कि बस सेवा शुरू होने से चुराह घाटी की 55 पंचायतों सनवाल, बैरागढ़, चांजू, तीसा, भराड़ा, हिमगिरि, जसौरगढ़, चरड़ा, वौंदेड़ी, देवीकोठी, आयल, टिकरीगढ़, बगेईगढ़, भंजराडु, सेईकोठी, खजुआ, विहाली, झज्जाकोठी, तरवाई, नकरोड़, चिल्ली, हियाड़, तरेला सहित सलूणी, तेलका और किहार क्षेत्रों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिचर्चा



रीति-रिवाज अनुसार किसी की भी मृत्यु हो जाने पर अस्थि विसर्जन को हरिद्वार जाना पड़ता है, लेकिन उन्हें पहले 120 किमी का सफर तय कर चंबा उसके बाद ही हरिद्वार के लिए निकलना पड़ता है। अमित ठाकुर, ग्रामीण।
विज्ञापन


भंजराडू अंतरराजीय बस स्टैंड से पठानकोट, टांडा मेडिकल कॉलेज और शिमला के लिए बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उसी तर्ज पर हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। विनोद कुमार, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंजराडू से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ होने से 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। एचआरटीसी प्रबंधन को ग्रामीणों को मांग को जल्द पूरा करना चाहिए। उमेश ठाकुर, ग्रामीण।

परिवहन निगम दूरदराज के गांवों को भी बस सेवा का लाभ प्रदान करवा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की चिर लंबी मांग को अवश्य पूरा करना चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। कुलदीप राणा, ग्रामीण।


संबंधित पंचायतों की ओर से यदि निगम के पास भंजराडू से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा आरंभ करने को लेकर प्रस्ताव आता है तो इसे स्वीकृति के लिए भेज कर बस सेवा आरंभ की जा सकती है।

शुगल सिं, डीडीएम, एचआरटीसी चंबा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed