फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dinesh became president new pension scheme association

दिनेश सिंह बने अध्यक्ष, ओम प्रकाश आजाद को चुना महासचिव

Mon, 20 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
dinesh became president new pension scheme association
बनीखेत(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। बैठक में बनीखेत खंड की महिला कर्मचारी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अध्यक्ष का चयन भी किया गया। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने लांच की गई ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम का प्रसार करना भी शामिल रहा। बैठक में सामाजिक दूरी और कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार समस्त कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

बैठक में दिनेश सिंह को सर्वसम्मति से एनपीएस महासंघ का खंड अध्यक्ष चुना गया जबकि खंड महासचिव की जिम्मेदारी ओम प्रकाश आजाद दी गई।
सुरेंद्र ठाकुर को संघ में फिर से कोषाध्यक्ष चुना गया है। अंशुल ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के लिए दौलत राम खंड कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद खंड के महिला विंग का गठन किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से विरेंद्र कौर को महिला विंग का अध्यक्ष चुना गया।
मोनिका बलौरिया को महासचिव, जसजीत कौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रंजना हस्तू को कोषाध्यक्ष, बृजबाला कोसह सचिव और सुषमा चौहान को मुख्य योजनाकार मनोनीत किया गया।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, महिला विंग महासचिव श्रेष्ठा शर्मा, आईटी सेल प्रभारी जिला चंबा संजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed