फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Diet Saru covid centre started

डाइट सरू में कोविड केयर सेंटर शुरू

Thu, 29 Apr 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Diet Saru covid centre started
चंबा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने डाइट सरू में कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया है। केयर सेंटर सरू में 90 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। जिले में मौजूूदा समय में डीसीएचसी डलहौजी और डीसीएच चंबा में कोरोना मरीजों को दाखिल किया जा रहा था लेकिन तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डाइट सरू में डीसीएचसी शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। डाइट सरू को डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर के रूप में सुचारु कर दिया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आगामी दिनों में एनएचपीसी सुरंगानी और एनएचपीसी करियां में भी कोविड केयर सेंटर बनाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा कोविड केयर सेंटरों में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की जरूरत को भी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों की मदद लेने की भी योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि चंबा में स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। जो सिलिंडर खाली हो चुके हैं, उन्हें रिफिल करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक मई से जिले में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक की आयु वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जैसे ही विभाग के पास वैक्सीन की सप्लाई पहुंचेगी। उसके तुरंत बाद लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं। वैक्सीनेशन से रोग प्रतिरोधक की क्षमता बढ़ती है जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed