फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   did not grow on the lines of amar nath

अमर नाथ की तर्ज पर आज तक नहीं बढ़ा मणिमहेश यात्रा का स्वरूप

Sun, 06 Nov 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
did not grow on the lines of amar nath
भरमौर (चंबा)। अमर नाथ और केदारनाथ की तर्ज पर पवित्र मणिमहेश यात्रा का स्वरूप बढ़ाने में अब तक की सरकारें नाकाम रही हैं। इसे लेकर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की जनता में नाराजगी है। क्योंकि इस यात्रा को डेढ़ माह तक करने की यहां के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन आज दिन तक उनकी यह मांग किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की है। यही कारण है कि यहां के लोगों में कांग्रेस और भाजपा के प्रति काफी नाराजगी है। इसका खामियाजा दोनों पार्टियों के नेताओं को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा पर भरमौर क्षेत्र के सैकडों लोगों का व्यवसाय जुड़ा है। इसी यात्रा के दौरान किसान और बागवान अपनी फसलों की बिक्री करते हैं। ऐसे में जब यात्रा का स्वरूप बढ़ेेगा तो उनके लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही देश और प्रदेश के श्रद्धालु मणिमहेश के आसानी से दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में यह यात्रा मात्र 15 दिन चलती है। इस यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कम समय अवधि होने के कारण एक दिन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश का रूख करते हैं। इसकी वजह से वहां भीड़ का माहौल रहता है। ऐसे में यात्रा का स्वरूप बढ़ने से श्रद्धालु आराम से यात्रा कर पाएंगे। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान भरमौर के बागवान अपने सेब की फसल को भारी संख्या में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपने साथ भरमौर के सेब की पेटी अवश्य लेकर जाते हैं। इसके अलावा राजमाह और अखरोट का उत्पादन करने वाले किसानों की भी इस यात्रा के दौरान चांदी होती है। वहीं, मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोग टैंट सहित ढाबों की व्यवस्था करते हैं। जहां पर उनकी यात्रा के दौरान अच्छी कमाई होती है।
यात्रा का स्वरूप बढ़ाने का करेंगे प्रयास
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जनक राज ने बताया कि यात्रा का स्वरूप बढ़ाने के लिए किसी ने कोई प्रयास किया है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन वे विधानसभा पहुंचने के बाद इसको लेकर अवश्य अपने पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे।

सत्ता में आने पर उठाएंगे उचित कदम
कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने मणिमहेश यात्रा के बेहतर इंतजाम के लिए कई प्रयास किए, लेकिन भाजपा सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा सकी। सरकार बनने पर यात्रा का स्वरूप बढ़ाने में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed