फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmer digital arrest all night, Rs 61,000 cleared from account in the morning

हिमाचल: किसान को पूरा रात किया डिजिटल अरेस्ट, सुबह खाते से 61,000 रुपये साफ, जानें पूरा मामला

Sat, 30 Nov 2024 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Nov 2024 04:48 PM IST
सार

ठगी का शिकार हुए किसान ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। ताकि उसकी राशि वापस आ सकें।

विज्ञापन
Farmer digital arrest all night, Rs 61,000 cleared from account in the morning
डिजिटल अरेस्ट(सांकेतिक ) - फोटो : freepic

विस्तार

 मुंबई से आई एक अज्ञात कॉल ने हिमाचल प्रदेश के चंबा के किसान को जहां पूरी रात वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट किया। इसके बाद सुबह उसके खाते से 61,000 रुपये उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुए किसान ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पुलिस से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। ताकि उसकी राशि वापस आ सकें। पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद शर्मा, गांव अंद्राल, तेलका ने बताया कि वीरवार को शाम के वक्त उन्हें एक कॉल आई।

विज्ञापन


इसमें बताया कि आपका नंबर ब्लॉक होने वाला है। सेवाएं जारी रखने के लिए शून्य दबाएं। इस पर दिनेश ने शून्य दबा दिया और उनकी कॉल डॉयवर्ट हो गई और उन्हें बताया गया कि वे क्राइम ब्रांच मुंबई बोल रहे हैं। साढ़े छह करोड़ के घोटाले में आपका नाम भी संलिप्त है। यह बात कहकर शातिरों ने वीडियो कॉल कर दी और कहा कि वे आप पर निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन

पूरी रात वीडियो कॉल जारी रही
बहरहाल, पूरी रात वीडियो कॉल जारी रही। सुबह के वक्त शातिरों ने कहा कि वह खुद को सुरक्षित करना चाहते हैं तो 61,000 रुपये की राशि दें। इस पर किसान ने बैंक की डिटेल उन्हें दे दी। शातिरों ने जानकारी मिलने के बाद 61,000 रुपये की राशि निकाल ली।

मोबाइल पर मैसेज आते ही खाते से पैसे गायब
इस बात का पता उस वक्त दिनेश को लगा, जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। बहरहाल, समय न गंवाते हुए पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। इस बारे में जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से उन्होंने आह्वान किया है कि वे इस तरह कॉल से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed